आवास सुविधा

लड़कों के छात्रावास के कमरे

प्रकार संख्या
एक बेडवाले कमरे 87
दो बेडवाले कमरे 58
कुल कमरे 145
कार्यालय कक्ष 01
टीवी कक्ष 01
मेज टेनिस कक्ष 01
भंडार कक्ष 01

छात्रावास सुविधाएं

  • दैनिक आधार पर समाचार पत्र प्रदान किए जाते हैं।
  • तीन एक्वा गार्ड प्यूरीफायर के साथ तीन वाटर कूलर।.
  • गर्म पानी के साथ कॉमन बाथरूम।
  • कॉमन टॉयलेट।
  • प्रत्येक छात्र के लिए पृथक इंटरनेट लैन पॉइंट।
  • छात्रावास के कॉमन क्षेत्र में वाई-फाई।
  • मेज, कुर्सी, आयरन और प्लाईवुड बेड, आलमारी, तकिया, गद्दे।
  • वाहन पार्किंग क्षेत्र।
  • मेस क्षेत्र।
  • मेज टेनिस, बास्केट बॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट।
Boys Hostel

लड़कियों का छात्रावास

प्रकार संख्या
एक बेडवाले कमरे 11
तीन बेडवाले कमरे 06
कुल कमरे 17
कार्यालय कक्ष 01
टीवी कक्ष सह भोजन कक्ष 01

छात्रावास सुविधाएं

  • दैनिक आधार पर समाचार पत्र प्रदान किए जाते हैं।
  • एक एक्वा गार्ड प्यूरीफायर के साथ एक वाटर कूलर।
  • गर्म पानी के साथ कॉमन बाथरूम।
  • कॉमन शौचालय।
  • प्रत्येक छात्र के लिए अलग इंटरनेट लैन पॉइंट।
  • छात्रावास के कॉमन क्षेत्र में वाई-फाई।
  • मेज, कुर्सी, आयरन और प्लाईवुड बेड, कबर्ड, तकिया, गद्दे।
  • मेस क्षेत्र।
Girls Hostel

नया छात्रावास

प्रकार संख्या
तीन बेडवाले कमरे 32
दो बेडवाले कमरे 08
कुल कमरे 40
कार्यालय कक्ष 01
टीवी कक्ष 01
मेज टेनिस सुविधा 01
भंडार कक्ष 01

छात्रावास सुविधाएं

  • दैनिक आधार पर समाचार पत्र प्रदान किए जाते हैं।
  • दो एक्वा गार्ड प्यूरीफायर के साथ दो वाटर कूलर।
  • प्रत्येक कमरे में गर्म पानी के साथ टॉयलेट एवं बाथरूम।
  • प्रत्येक छात्र के लिए पृथक इंटरनेट लैन पॉइंट्स।
  • छात्रावास के कॉमन क्षेत्र में वाई-फाई।
  • मेज, कुर्सी, आयरन और प्लाईवुड बेड, कबर्ड, तकिया, गद्दे।
  • वाहन पार्किंग क्षेत्र।
  • मेज टेनिस क्षेत्र।
  • लिफ्ट।
New Hostel

छात्रावास किराया (2018 बैच के छात्र)

संस्थान के छात्रों को प्रत्येक सेमेस्टर के आरंभ में निम्नलिखित छात्रावास एवं अन्य जमा का भुगतान करना पड़ता है। जिन छात्रों को छात्रावास आवास की आवश्यकता है, वे पाठ्यक्रम के लिए चयनित होने के पश्चात निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदन कर सकते हैं।

फ़िल्म स्कंध
क्रम सं. पाठ्यक्रम छात्रावास किराया जमा एवं अन्य शुल्क
प्रथम सेमेस्टर द्वितीय सेमेस्टर से
1) फ़िल्म और टेलीविज़न में स्नातकोत्तर पदविका (निर्देशन तथा पटकथा लेखन, चलचित्रांकन, ध्वनि मुद्रण एवं ध्वनि संरचना, अभिनय, कला निर्देशन एवं निर्माण संरचना) Rs.32,978/- Rs.10,281/-
2) अभिनय में स्नातकोत्तर पदविका Rs.32,978/- Rs.10,281/-
3) फीचर फ़िल्म पटकथा लेखन में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम Rs.32,978/- Rs.10,281/-
टीवी स्कंध
क्रम सं. पाठ्यक्रम छात्रावास किराया जमा एवं अन्य शुल्क
1) टेलीविज़न में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (निर्देशन, इलेक्ट्रॉनक चलचित्रांकन, विडियो संपादन, ध्वनि मुद्रण एवं टेलिविजन अभियांत्रिकी) Rs.43,259/-
*छात्रावास किराया, जमा एवं अन्य शुल्क का विस्तृत विवरण
क्रम सं. विवरण फ़िल्म स्कंध पदविका पाठ्यक्रम शुल्क रु. में
प्रथम सेमेस्टर द्वितीय सेमेस्टर से
1) प्रवेश शुल्क, खेल शुल्क, चिकित्सा शुल्क, इंटरनेट शुल्क, पुस्तकालय शुल्क, छात्रसंघ (स्टूडेंट्स एसोशिएशन) सदस्यता 1,032/- 1,030/-
2) पुस्तकालय जमा 3,328/- ------
3) प्रतिभूति जमा राशि 13,310/- ------
4) छात्रावास प्रवेश, हॉस्टल रीडिंग रूम 266/- 266/-
5) छात्रावास किराया 7,986/- 7,986/-
6) विद्युत एवं जल 999/- 998/-
7) छात्रावास जमा 3,328/- ------
8) मेस जमा 2,662/- ------
9) छात्र पुस्तिका (हैंड बुक) 67/- ------